15जेएनडी27 : स्वास्थ्य जांच करते हुए डॉ मोनिका घनघस। स्रोत अस्पताल।
नरवाना। श्री जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति व सामान्य अस्पताल में चल रहे चार दिवसीय निशुल्क जांच शिविर के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच करवाई। पंचकर्म विशेषज्ञा डॉ. मोनिका घनघस ने बताया कि बुधवार को उन्होंने मरीजों को एलर्जी से बचाव के उपाय बताए और गले की शिकायत वाले मरीजों को नमक के पानी से गरारे करने की सलाह दी। शिविर में जोड़ों के दर्द, बीपी, शुगर, अस्थमा, त्वचा रोग, किडनी रोग, बालों की समस्या, थायराइड और माइग्रेन जैसी बीमारियों की जांच और उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर समिति के पूर्व प्रधान नरेश जैन, सलाहकार देवीराम गर्ग, सचिव पवन मित्तल, जयपाल बंसल, सतीश बंसल, बजरंग बाता और बोबी जिंदल मौजूद रहे। संवाद