छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला सर्कल कबड्डी लीग 21 फरवरी से
जुलाना। आईपीएल की तर्ज पर भारतीय कबड्डी संघ और विश्व कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला सर्कल कबड्डी का छह दिवसीय सुपर लीग 21 फरवरी 2019 से होगा। पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक और भारतीय कबड्डी संघ के महासचिव रोहताश सिंह नांदल ने बताया की चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल में होने वाले सुपर लीग में 20 देशों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि सुपर लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन देना है। जिससे देश में महिलाओं को खेलों के प्रति और अधिक अग्रसर किया जा सके ।