फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल पढ़ने गया छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय प्राथमिक स्कूल पंचपीर कॉलोनी में पढ़ने गया एक 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। छात्र की तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर लापता होने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पंचपीर कॉलोनी जींद निवासी रेखा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल कॉलोनी के राजकीय स्कूल में पढ़ता है। 15 जनवरी को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। साहिल के बारे में उसने सभी रिश्तेदारों में पता कर लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने छात्र के लापता होने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें