फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के हर जिले में स्वच्छता का संदेश देंगे उचाना कलां के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना (जींद)।
श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां के विद्यार्थी स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच कर स्वच्छता का संदेश देंगे। प्रत्येक जिले में नुक्कड़ जनसभा, रोड शो कर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। संस्था शिक्षा निदेशक राजीव उप्पल, प्रशासक वाईएस कादियान, स्कूल प्राचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि आठ जून को चंडीगढ़ से इस टीम को समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी ने रवाना किया। यह टीम हर जिले में पहुंचेंगी। स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र की अगुवाई में पूरे प्रदेश के जिलों में टीम पहुंचेंगी। स्कूल से अध्यापक महाबीर प्रसाद की अगुवाई में 20 विद्यार्थी इस टीम का हिस्सा है। इस टीम में 46 सदस्य शामिल हैं। आठ जून से स्वच्छता का संदेश देने निकली टीम विभिन्न जिलों से होते हुए 29 को करनाल पहुंचेंगी। यहां पर सीएम मनोहर लाल समापन पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे।

प्रदेश के हर जिले में स्वच्छता का संदेश देंगे उचाना कलां के विद्यार्थी
आठ जून से चंडीगढ़ से समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी ने किया रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें