24जेएनडी06-ब्रह्माकुमारी सेंटर में पुण्यतिथि पर मातेश्वरी जगदंबा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए
जींद। शहर की स्कीम नंबर-19 स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर पर मातेश्वरी जगदंबा की 60वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सेंटर प्रभारी बीके विजय बहन ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि मातेश्वरी का जीवन सादगी से भरा हुआ था। वो परमात्मा के महावाक्यों को ध्यानपूर्वक सुनकर अपने आचरण में लाती थी और दूसरों को अपने व्यवहार से प्रेरणा देती थी। उनके जीवन में रूहानियत दिव्यता ओर सत्यता का आकर्षण था। इस अवसर पर बीके सुमन बहन, बाला बहन, नीलम, मीना ने भी मातेश्वरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद