09जेएनडी08: रेड क्रॉस दिवस पर बुजुर्गों को निशुल्क सहायक उपकरण बांटते हुए एडीसी प्रदीप कुमार। स
जींद। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रेड क्रॉस भवन में संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। सचिव रामजी लाल ने बताया कि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के संदेशानुसार युवाओं को मानव सेवा की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस मौके पर रेड क्रॉस का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।