जींद। राजकीय आईटीआई में बुधवार को प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कैंपस में मदर्सन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग भिवाड़ी, अलवर, राजस्थान कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों के चयन के लिए इंटरव्यू लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कार्यक्रम में हरियाणा के साथ राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब के विभिन्न ट्रेड के 117 छात्रों ने साक्षात्कार दिए। साक्षात्कार के आधार पर कंपनियों ने 60 छात्रों का चयन किया। अब उनको ट्रेनिंग के बाद परफॉर्मेंस के बेस पर विदेश भेजा जाएगा। इस कंपनी ने पहले भी राजकीय आईटीआई जींद में कैंपस प्लेसमेंट लगाकर छात्रों का चयन किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्लेसमेंट शाखा से अशोक, नरेंद्र ढुल, सोनू राम, राजेश कुंडू ,ललित खटकड़ मौजूद रहे।