03जेएनडी21: उचाना मंडी में चल रहा गेहूं उठान का कार्य। संवाद
उचाना। गेहूं की आवक लगभग बंद होने वाली है। उठान की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है। अब तक उचाना में खरीदे गए गेहूं का 60 प्रतिशत उठान हो चुका है।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि उचाना मंडी, छात्तर सब यार्ड, घोघड़िया, काब्रच्छा, धनखड़ी परचेज सेंटर पर 905909 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 543982 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। उठान के मामले में छात्तर में डीएफएससी सबसे आगे है। वह 99 प्रतिशत गेहूं का उठान कर चुका है। इस बार गेहूं बेचने के लिए 13287 किसानों ने गेट पास कटवाए। सबसे अधिक उचाना मंडी में 8976 तो सबसे कम धनखड़ी में 130 गेट पास कटे। छात्तर सब यार्ड पर 1980, काब्रच्छा में 853, घोघड़िया में 1448 गेट पास कटे।
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि उचाना मंडी में डीएफएससी ने 386143 क्विंटल गेहूं खरीदा है। 202711 क्विंटल का उठान अब तक हुआ है। हैफेड ने 240571 क्विंटल गेहूं खरीदा है। 125741 क्विंटल का उठान हो चुका है। छात्तर सब यार्ड में डीएफएससी ने 68095 क्विंटल गेहूं खरीदा है। 67199 क्विंटल का उठान हो चुका है। हैफेड ने 56155 क्विंटल खरीद की है। 49000 क्विंटल का उठान हो चुका है। घोघड़िया परचेज सेंटर पर डीएफएससी ने 95270 क्विंटल खरीद कर 61441 क्विंटल का उठान कर चुका है। काब्रछा में वेयर हाउस ने 45785 क्विंटल गेहूं खरीदकर 37500 क्विंटल का उठान कर चुका है। धनखड़ी में डीएफएससी ने 8797 क्विंटल की खरीद कर 6219 क्विंटल गेहूं का उठान कर चुका है।
03जेएनडी21: उचाना मंडी में चल रहा गेहूं उठान का कार्य। संवाद