संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 50 ग्राम चरस तथा दस ग्राम स्मैक बरामद की है। इन दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर दीवार के साथ पॉलीथिन फैंक कर जाने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें 50 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पुलिस पूछताछ मे व्यक्ति ने अपनी पहचान गांव अमरहेड़ी निवासी प्रेम के रूप में हुई। वहीं सीआइए स्टाफ ने देवीलाल चौक पर बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी जयपाल को काबू कर उसके कब्जे से दस ग्राम स्मैक बरामद की है। शहर थाना पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।