फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस और ईको की भिड़ंत में 6 युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद-गोहाना मार्ग पर सोमवार देर शाम हुई घटना, मार्ग भी बाधित हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जींद-गोहाना मार्ग पर सोमवार देर सायं परिवहन समिति की बस तथा ईको के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें ईको सवार आधा दर्जन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद जींद-गोहाना मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाते हुए वाहनों के आवागमन को सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

गांव लोहचब के कुछ युवक ईको से जींद से गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अभिनंदन होटल के निकट पहुंची तो जींद-गोहाना मार्ग पर परिवहन समिति की बस से उनकी गाड़ी की भिडंत हो गई। जिससे ईको सवार आधा दर्जन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने अपनी पहचान गांव लोहचब निवासी सागर, विकास व सुमित के रूप में बताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल सागर ने बताया कि वह जींद में क्रिकेट खेलने के लिए आए हुए थे। क्रिकेट खेल कर वो वापस घर लौट रहे थे कि हादसा हो गया। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है और सभी का उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फ ोटो कैप्शन 06जेएनडी36: नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें