फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैफेड को 57 किसानों ने बेची 800 क्विंटल सरसों

Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी37-सरसों की खरीद करते हुए।  संवाद
विज्ञापन
उचाना। 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद हैफेड की ओर से की जा रही है। अब तक 57 किसानों ने हैफेड को 800 क्विंटल सरसों बेची है। कपास मंडी में शैड के नीचे सरसों की सरकारी खरीद चल रही है। हैफेड मैनेजर सुनीता देवी ने बताया कि सरकार के मापदंडों पर खरी उतरने वाली सरसों की फसल को खरीदा जा रहा है। आठ प्रतिशत तक नमी सरसों में होनी चाहिए। किसानों को चाहिए कि वह साफ और सूखी सरसों लेकर आए ताकि उनकी सरसों की फसल को मंडी में आते ही खरीदा जा सकें। जिस किसान की फसल वेरिफाई होगी उसी को खरीदा जाएगा। 5950 रुपये प्रति क्विंटल भाव सरसों की फसल के इस बार तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें