26जेएनडी13: डॉ गरिमा शर्मा से जानकारी लेते हुए मरीज। स्रोत संस्था।
नरवाना। कैनाल रोड स्थित जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति व सामान्य अस्पताल में वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 56 मरीजों का चेकअप किया गया। जनरल फिजिशियन डॉ. गरिमा शर्मा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। जांच के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार, जुकाम, खांसी और थायरॉइड सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई। डॉ. गरिमा शर्मा ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मरीज शुगर, बीपी और बुखार से पीड़ित पाए गए। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता साफ नजर आई। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा की यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। संवाद