फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में यूरिया के पहुंचे 53 हजार बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में वीरवार को यूरिया का रैक पहुंचा है। इसमें करीब 53 हजार यूरिया के बैग आए हैं। जो जिलेभर में वितरण के लिए भेजा गया है। अब तक जिले में करीब 65 हजार मीट्रिक टन यूरिया पहुंच चुका है और 11 हजार मीट्रिक टन यूरिया की अभी भी जरूरत है। वीरवार को दोपहर बाद जींद सिटी रेलवे स्टेशन पर रैक पहुंचा। इस मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ बलजीत, कृभको के वरिष्ठ विपणन अधिकारी अश्वनी बलोदा, मार्केट कमेटी जींद के पूर्व वाइस चेयरमैन मनीष उर्फ बबलू गोयल मौजूद रहे। ट्रेन से यूरिया के बैग उतरवा कर ट्रकों में लोड कर जींद, जुलाना, उचाना, नरवाना, सफ ीदों समेत जिलेभर में भिजवाए गए। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल ने बताया कि कृभको का यूरिया का रैक वीरवार को आया है। जो जिलेभर में भिजवाया गया है। अब तक करीब 65 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद जिले में पहुंच चुकी है। जरूरत के अनुसार और खाद के रैक भी मंगवाए जाएंगे। जिले में खाद की उपलब्धता के अनुसार किसानों को वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें