फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्तदान शिविर में जुटी 52 यूनिट रक्त, न्यायाधीश ने भी किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। रोटरी क्लब नरवाना की ओर से बार एसोसिएशन नरवाना के सहयोग से मिनी सचिवालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं, मिनी सचिवालय के कर्मचारियों और क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश सुनील जाखड़, अभिषेक वर्मा और एकजोत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। न्यायाधीश सुनील जाखड़ ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल मोर ने लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब प्रधान दीपक मित्तल ने बताया कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, शव वाहन सेवा और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग सहित विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें