फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के तहत दूसरे दिन झुग्गी-झोपडिय़ों में बच्चों को पिलाई पोलिया की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लम बस्तियों में बच्चों को पिलाई पोलिया रोधी दवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों व स्लम बस्तियों में जाकर पांच साल से छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी ओमप्रकाश, जगदीप, अमरजीत, दिनेश, गुरनाम, पवन कुमार, प्रदीप ने स्लम बस्तियों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और बच्चों के अभिभावकों को नियमित टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर व स्कूलों में जाकर उन बच्चों की पहचान करके पोलियो की खुराक पिलाने का काम किया। सिविल सर्जन डॉ. शशी प्रभा अग्रवाल ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के 1 लाख 44 हजार 546 बच्चों में से 1 लाख 37 हजार से ज्यादा बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाकर 95 प्रतिशत से ज्यादा लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत मंगलवार को भी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें