फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले से संबंधित समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के आढ़तियों ने दुकानें बंद कर जताया शोक
विज्ञापन

जींद। नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में शोक स्वरूप शनिवार को अपनी दुकानें बंद कर शोक जताया। दी न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन व आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें अनाज मंडी के आढ़तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आढ़तियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर पाकिस्तान के राजनेताओं का हाथ बताते हुए इस घटना की घोर निंदा की और सरकार से मांग की कि शहीद हुए वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। अनाज मंडी के सभी आढ़तियों ने शोक स्वरूप दो मिनट का मौन धारण कर अपनी दुकानें बंद करने का फैसला लिया। दी न्यू फूड ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण गर्ग, आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामफल ढांडा, विनोद गर्ग, मनीष यादव, रमन गोयल, शमशेर सिंह, वेदपाल, मुकेश, रामभज यादव, रामेहर खर्ब, पूर्व प्रधान कर्ण सिंह मोर, नायब सिंह, पाला राम, दलबीर गिल, एसोसिएशन प्रबंधक गौरीशंकर व रामेहर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें