फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे की अखिल भारतीय किसान सभा में उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों के मुआवजे की अखिल भारतीय किसान सभा में उठाई आवाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अखिल भारतीय किसान सभा जिला जींद की बैठक जिला प्रधान रोहताश नगूरा की अध्यक्षता में किसान सभा के कार्यालय में हुई। इस बैठक में छह और सात सितंबर को बारिश और तेज हवाओं से खराब हुई कपास और धान की फसल पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बारिश से अलेवा ब्लॉक के नगूरां, बधाना, कुचरना, छातर, डाहौला, उचाना ब्लॉक के घोघड़ियां, नरवाना ब्लॉक के दनोदा सच्चा खेड़ा, बेलरखां, भाना और सुरजा खेड़ा गावों में काफी नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय किसान सभा मांग करती है कि फसलों में हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर राज्य महासचिव फूल सिंह श्योकंद, जोधा, वीरेंद्र, रोहताश, राजेंद्र और बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें