फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए एसडीएम ने रात को चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरी पानी चोरी रोकने के लिए एसडीएम ने रात में चलाया जांच अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला में नहरी पानी की चोरी को रोकने के लिए एसडीएम वीरेंद्र सहरावत के नेतृत्व में रात को बराड़ माइनर व एल बराड़ माइनर का निरीक्षण किया गया। इसमें एसडीएम के साथ नहरी विभाग व पुलिस के कर्मचारी भी साथ रहे। एसडीएम ने पाया कि कई जगह पानी चोरी करने के लिए मोरी को चौड़ा किया हुआ है। इस कारण आगे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने ऐसे किसानों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। एसडीएम ने कहा कि पानी चोरी करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे किसानों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को उनके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। इसलिए नहरी पानी चोरी रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और रात को गश्त जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें