फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगूरां में मिठाई की दुकानों से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगूरां में मिठाई की दुकानों पर छापा, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नगूरां गांव में फूड एंड सेफटी विभाग द्वारा फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ओम कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को मिठाई की करीब दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की गई। छापे की भनक लगते ही अधिकतर दुकानदार अपने मिष्ठानों के शटर बंद कर छुपते दिखाई दिए। फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ओम कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिल रही कि नगूरां गांव में मिष्ठान भंडारों पर धड़ल्ले से मिलावटी मिठाई का कारोबार चल रहा है। विभाग ने शिकायत मिलते ही नगूरां गांव की करीब दर्जन भर दुकानों के मिठाई के सैंपल लिए हैं। सैंपल लेकर जांच के लिए उनको प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर मिठाई व सामान में मिलावट मिलती है तो उक्त दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। लोगों की अपील की है कि मिलावटी सामान बेचने वाले लोगों की शिकायत विभाग को दें। विभाग शिकायत के आधार पर तुरंत दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें