फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रृद्धालुओं से भरी कार कैंटर से टकराई, एक व्यक्ति व लड़की की मौत, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों-पानीपत रोड स्थित हांसी ब्रांच नहर के पास बुधवार सायं को एक कार व कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति व एक 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि इस सड़क दुर्घटना में पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। कैंटर चालक घटना के बाद मौके पर कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान करनाल जिला के असंध शहर के वार्ड नंबर 14 निवासी 60 वर्षीय सोहन लाल व राजौंद के दुडाना निवासी 18 वर्षीय लड़की नीलम के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मृत्तक की पत्नी 55 वर्षीय गुरमीत कौर, 35 वर्षीय सुदेश व एक अज्ञात 35 वर्षीय महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। सफीदों अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला राज ने बताया कि वे सभी तीन दिनों पहले पानीपत के निरंकारी भवन में सेवा करने के लिए गए थे। वे आज सेवा करके वापस असंध जा रहे थे। जब वे कार में सवार होकर करीब पांच बजे यहां हांसी ब्रांच नहर के पास पहुंचे तो एक कैंटर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें चालक सोहल लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें