फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी और मार्केट कमेटी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया अनाज मंडी और मार्केट कमेटी का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। सफीदों के एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी और मार्केट कमेटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ सामान्य निकला। एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने निरीक्षण के बाद मार्केट कमेटी में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। एसडीएम सांगवान ने लोगों को आपसी भाईचारे का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें आपसी भाईचारे को मजबूत करना होगा। एसडीएम के सामने पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. हवा सिंह देशवाल, सचिव राममेहर जागलान और पिल्लूखेड़ा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलबीर देशवाल, किसान मोर्चा के प्रवक्ता रामपाल जामनी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयभगवान कुंडू, पिल्लूखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा, मुकेश सरपंच मोरखी और अमरावली खेड़ा के सरपंच माल्हा ने पिल्लूखेड़ा में बस अड्डे की मांग का पत्र सौंपा। इस अवसर पर एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने कहा कि मंगलवार को लुदाना गांव में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का सुना जाएगा। इस दौरान दरबार में लर्निंग लाइसेंस भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर रामेश्वर नायडू, कर्मबीर सिंह और किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री रघबीर हाडवा भी मौजूद रहे।
24जेएनडी 15 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें