फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया जाएगा ट्रांसपोर्ट नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट नगर 34 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर जमीन बेचने वालों के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। डीसी अमित खत्री ने बताया कि मास्टर प्लान 2030 के अनुसार जिला मुख्यालय के सेक्टर 25 में यह ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाना है। मुख्यमंत्री द्वारा जिला में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की घोषणा की जा चुकी है। उसकी की अनुपालना में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को लेकर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एचएसआईडीसी द्वारा किशनपुरा, बिशनपुरा या इसके नजदीक किसी गांव में 34 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। अगर कोई किसान ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए अपनी जमीन बेचकर उपलब्ध करवाना चाहता है तो जमीन बेचने के इच्छुक व्यक्ति को ई-भूमि पोर्टल पर ऑन लाईन फार्म भरना होगा। हुडा के कार्यकारी अधिकारी एवं सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक अश्विनी मलिक ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 34 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। बिशनपुरा, किशनपुरा या इनके साथ लगते गांव के लोग अपनी जमीन बेचने के लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें