अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला की टीम ने मंगलवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला के नेतृत्व में गांव कैरखेड़ी, निर्जन, डाहौला, बड़ौदा और पेंगा में फीवर मास सर्वे किया। टीम ने घर-घर जाकर फीवर से पीड़ितों की जानकारी ली और उनके सैंपल लिए गए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला ने कहा कि फीवर मास सर्वे को पूरा कर लिया गया है। डॉ. भोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जुलाई को डेंगू माह के रूप में मनाता है। अब बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इससे अब मच्छर पैदा होंगे और मच्छरों से मलेरिया व डेंगू रोग होने का ज्यादा खतरा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों में जाकर लिया सैंपल