अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। नरवाना और उचाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों की बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष रामेशर मोर की अध्यक्षता में हुई। इसमें ईंटों के रेट को बढ़ाने पर विचार किया। इसमें सर्वसम्मति से ईंटों के भाव बढ़ा कर 4500 रुपये प्रति एक हजार ईंट करने का फैसला लिया। यह फैसला एक जुलाई से लागू हुए जीएसटी के बाद नई टेक्नोलॉजी से भट्ठों के चलाने के लिए किया गया। मोर ने कहा कि एक जुलाई से जीएसटी ईंट भट्ठों पर लगाया गया है। इसके कारण ईंटों के रेट बढ़ाने पड़ रहे है। अब भट्ठों पर जीएसटी टैक्स लगने से नई टेक्नोलॉजी के सिस्टम से भट्ठे चलेंगे। इस पर 30 से 35 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। इसके कारण ईंटों का भाव बढ़ा कर 4500 रुपये प्रति एक हजार ईंट का भाव करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर बलराज शर्मा कापड़ो, टेकचंद चहल, राजेंद्र गर्ग, प्रदीप, ओमप्रकाश, प्रवीण, मुनीष बंसल, राजेश मौजूद रहे।
भट्ठा मालिकों ने ईंटों के दाम बढ़ाए
4500 रुपये प्रति एक हजार ईंटों का किया भाव