जींद। सदर थाना नरवाना क्षेेत्र में धरौदी राइस मिल में लगे स्टॉक से गेहूं के 500 बैग चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। टोहाना निवासी सुशील ने बताया कि उन्होंने धरौदी के पास राइस मिल लगाई है। वहां पर गेहूं का स्टॉक किया हुआ है। पिछले दिनों चोरों ने मिल से 500 बैग गेहूं के चोरी कर लिए। घटना का उस समय पता चला जब उन्होंने मिल में लगे गेहूं के स्टॉक को संभाला। संवाद