फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 50 कर्मियों ने ली ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की सदस्यता

Tue, 23 Jan 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हुए कर्मचारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
जींद। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ब्रांच भवन और मार्ग शाखा की बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन रजाना की अध्यक्षता में हुई। संचालन ब्रांच सचिव और प्रांतीय सचिव हरियाणा कर्मचारी महासंघ हीरामल नरवाल ने किया। प्रांतीय उप महासचिव सुरेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पवन रजाना ने बताया कि आज कौशल रोजगार निगम के तहत लगे लगभग 50 कर्मचारियों ने ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की है। कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि संगठन सदैव उनके हितों की रक्षा करेगा। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की। बैठक में ब्रांच चेयरमैन गुलाब ढुल, जसवंत सिंह, मोहित कुमार, भगवानदास, राजेंद्र लोहान, सत्यनारायण काजल, रिनेश मोर, राहुल शर्मा, जगत मेहरा, प्रवीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें