फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा में पांच और जींद में 4.2 एमएम हुई बारिश, आज होने की संभावना

Mon, 05 Feb 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी10-रविवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद शहर की गलियों में भरा बरसाती पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार रात को बूंदाबांदी हुई तो वह रविवार अलसुबह तक जारी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 86 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

रविवार को जींद में 4.2 एमएम, नरवाना तथा सफीदों में तीन-तीन एमएम, जुलाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा में चार-चार एमएम और अलेवा में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। रात को हुई बूंदाबांदी से फसलों को काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सिसे सुबह के समय ठंड बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। दिन में धूप खिलेगी। यह फसलों को लिए बहुत लाभदायक है।

शनिवार को दिन में ही घने बादल छा गए थे। देर शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई और फिर रविवार अलसुबह तक रह-रहकर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। दिन में बादलों के बीच से सूर्य झांकते नजर आए। शाम को फिर से बादल छा गए और बूंदाबांदी के आसार बन गए।
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदेमंद

शनिवार और रविवार को हुई बूंदाबांदी फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। फिर भी किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है। किसानों का कहना है कि सर्दी के मौसम में लगभग 60 दिन से बारिश नहीं हुई है। तीन दिन से आसार भी बने, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। यदि अच्छी बारिश होती है तो गेहूं, सरसोंं, चना, बरसीम की फसलों को काफी फायदा होगा। उनको सिंचाई के लिए डीजल नहीं फूंकना पड़ेगा।

अगले सप्ताह का मौसम

सोमवार से आसमान में छाए बादल हट जाएंगे और पूरे सप्ताह धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में गिरावट देखने के लिए मिलेगी। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हल्की बूंदाबांदी का भी फसलों को फायदा होगा। यदि अच्छी बारिश होती है तो यह और भी बढि़यां होगा। फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी और फुटाव भी अच्छा होगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने के लिए मिलेगी। -डॉ. राजेश, मौसम विज्ञानी, पांडु पिंडारा, जींद।

04जेएनडी10-रविवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद शहर की गलियों में भरा बरसाती पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें