पटियाला चौक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने के आरोप में सन्नी, दीपक, मुकेश, अमन व भारत शिवपुरी कॉलोनी जींद निवासी को जुलानी फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार और पटियाला चौक चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक जुलानी फाटक के पास गलत तरीके से बैठे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सभी ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले चोरी की वारदात देना शुरू किया था। अभी तक उन्होंने जींद से एक ऑटो और एक बोलेरो चोरी की है। पुलिस ने चोरी किए गए दोनों वाहनों को बरामद कर लिया है।