फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

491 नमूनों की आई रिपोर्ट, 52 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना के लिए लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिला में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन लोगों द्वारा नियमों की पालना नहीं की जा रही। इसके चलते बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 491 रिपोर्ट में 52 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय केसों का आंकड़ा 150 पहुंच गया है, जबकि 44 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अबतक 502609 लोगों के सैंपल ले चुका है, जिनमें से 24409 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 551 लोगों की मौत हुई, जबकि 24409 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 886 रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्यकर्मी फ्लू कॉर्नर में सैंपलिंग कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि कोरोना नियमों के प्रति लापरवाही न बरतें और मास्क का अवश्य प्रयोग करें।
पिछले सप्ताह में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
तिथि संक्रमित मिले
दस अगस्त 52
नौ अगस्त 15
आठ अगस्त 12
सात अगस्त 33
छह अगस्त 35
पांच अगस्त 38
चार अगस्त 27
तीन अगस्त 38
दो अगस्त 29
एक अगस्त 09
स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान
कोरोना के बढते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरजनित रोगों पर निजात पाने के लिए लोगों को जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर दस्तक दे रहे हैं और लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के तरीकों से अवगत करवाया। कोरोना की संभावित चौथी लहर के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें