फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएन मॉडल स्कूल के 49 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया

विज्ञापन
13जेएनडी29: मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के विद्या​र्थियों को फूल माला पहनाकर सम्मान - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। डीएन मॉडल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 69 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 49 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि छात्रा पायल ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही विज्ञान संकाय में पूरे हरियाणा में पांचवां स्थान प्राप्त किया। माही ने 483 अंकों के साथ द्वितीय और समीक्षा ने 482 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगीत, कंप्यूटर साइंस तथा रसायन विज्ञान विषय में विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा भौतिक विज्ञान में 96, गणित में 98, हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, जीव विज्ञान में 97, इतिहास में 99, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 97 तथा भूगोल में 98 अंक विद्यालय के सर्वोच्च अंक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें