02जेएनडी25: कपास मंडी में चल रहा गेहूं का उठान। स्रोत आढ़ति
जींद। उचाना में उठान की रफ्तार तेजी पकड़ रही है। अब तक 49 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। उचाना मंडी, छात्तर सब यार्ड, परचेज सेंटरों पर अब तक 12,85,956 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। हैफेड, खादय आपूर्ति विभाग, एचडब्ल्यूसी द्वारा 12,53,249 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब तक 61,95,20 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। एसडीएम रमित यादव ने बताया कि बीते दिनों विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निर्देश पर खरीद एजेंसियों की मीटिंग ले उठान की रफ्तार के निर्देश दिए थे। छात्तर सब यार्ड में हैफेड द्वारा 74 प्रतिशत, खादय आपूर्ति विभाग द्वारा 84 प्रतिशत उठान किया जा चुका है। ऐसे ही घोघडिय़ा परचेज सेंटर पर 62 प्रतिशत, काब्रच्छा परचेज सेंटर पर 86 प्रतिशत, धनखड़ी परचेज सेंटर पर 60 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। उचाना मंडी में प्रिंसिपल यार्ड ओजीएम एचडब्ल्यूसी ने 44 प्रतिशत, हैफेड ने 44 प्रतिशत, प्रिंसिपल यार्ड उचाना में एचडब्ल्यूसी ने 35, हैफेड ने 39 प्रतिशत उठान किया है।