फोटो 19जेएनडी09-सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, मेरा योगदान गतिविधि के अंतर्गत वन विभाग ने जिले की विभिन्न विधानसभाओं में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए। पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जींद, उचाना, जुलाना, नरवाना और सफीदों क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भूमि, विद्यालयों व स्टेडियम में पौधे लगाए गए और आमजन को निशुल्क वितरित भी किए गए। जींद के श्मशान घाट व जयंती माता मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिलाना मौजूद रहे। शाहपुर में डीएफओ पवन ग्रोवर व सरपंच जयपाल ने पौधरोपण किया। करसोला में हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन मोहन लाल बड़ोली और सोशल वेलफेयर बोर्ड चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी मुख्य अतिथि रहे। डीएफओ पवन ग्रोवर ने बताया कि अभियान के तहत कुल 4,860 पौधे लगाए गए और एक हजार लोगों को निशुल्क पौधे वितरित किए गए। संवाद