फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित

Mon, 11 Aug 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी02-गांव भंभेवा में आयोजित शिविर में मुख्यातिथि को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
जींद। विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य में गांव भंभेवा के घणघस भवन में जय हिंद फाउंडेशन के सौजन्य से ग्राम पंचायत भंभेवा ने सरपंच नवीन कुमार की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पार्षद जोगेंद्र पहलवान उपस्थित रहे। शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जोगेंद्र पहलवान ने जनसेवा के अग्रणी कार्य को देखते हुए जय हिंद फाउंडेशन व ग्राम पंचायत भंभेवा को प्रशंसा पत्र दिलवाने की सिफारिश भेजने की बात कही। इस अवसर पर जयहिंद फाउंडेशन के महासचिव शक्ति सिंह, हर्ष घणघस, सुभाषचंद्र, धीरज, रोहताश, सोनू, सत्यवान और जसपाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें