जींद-असंध मार्ग पर शिव गौरख ढाबे के मालिक से बाइक सवार दो युवक 46 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। ढाबा मालिक अलेवा निवासी वजीर ने लूट की सूचना तत्काल पुलिस कट्रोंल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ढाबा मालिक वजीर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को ढाबे पर बैठा था कि इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इनमें एक युवक बाइक को स्टार्ट किए होटल के बाहर खड़ा रहा, लेकिन दूसरे युवक ने उससे कोल्ड ड्रिंक्स मांगा। जब उसने कोल्ड ड्रिंक्स के बाद रुपये वापस लेने के लिए जेब से बाहर निकाले तो उक्त युवक उससे रुपये छीनकर बाइक में बैठकर फरार हो गया। मामले की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस कट्रोंल रूम को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।े
नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले को लेकर अलेवा थाना प्रभारी राजेंद्र मोर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ढाबा मालिक द्वारा दी लूट
की सूचना के बाद अलेवा पुलिस और सीआईए स्टाफ लूट के आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाए है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।