05जेएनडी40: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए अधिकारी। संवाद
सफीदों। उपमंडल के लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासन द्वारा लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार को एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में आमजन की समस्याएं सुनी गई। शिविर मे 44 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से चार शिकायतों का मोकै पर ही निदान किया गया। एसडीएम ने अन्य शिकायतों के जल्द से जल्द समाधान के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में आई सफीदों निवासी सरला देवी ने बताया कि उसकी विधवा पेंशन पहले नियमित रूप से आती थी, लेकिन अब उनकी पेंशन रूकी हुई है। संबंधित अधिकारी ने उनकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कार्यवाई की। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 11 सफीदों निवासी ओमप्रकाश अपनी फेमिली आईडी में आय दुरुस्त करवाने के लिए आए, उनकी फेमिली आईडी मे आय अधिक दिखा रखी थी जिसके कारण वो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लें पा रहे थे। समाधान शिविर मे बीडीपीओ नरेश कुमार, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ भूपेंद्र सिंह, एसएचओ ईश्वर सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
05जेएनडी40: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए अधिकारी। संवाद