25जेएनडी27: शिविर में रक्तदाताओं व अतिथियों को सम्मानित करते हुए आयोजक। संवाद
जींद। रोहतक रोड पर नई अनाजमंडी की धर्मशाला में युवा विकास समिति ने प्रधान प्रदीप रेढू की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 42 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर मंडी के प्रधान सुशील सिहाग ने शिरकत की। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना, राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान, राजेंद्र सोनी, धर्मराज जागलान महिपाल कौशिक मौजूद रहे। इसमें प्रदीप रेढू व मुख्यातिथि सुशील सिहाग ने युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। रक्तदान के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि हर युवा को तीन माह बाद रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। इस दौरान उनके साथ समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य रहे। संवाद