फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में 42 प्रतिशत हुआ गेहूं का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना में हुई गेहूं की खरीद में अब तक 42 प्रतिशत गेहूं का उठान शनिवार तक हुआ। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि उचाना मंडी में डीएफएससी उठान, खरीद के मामले में नंबर वन पर है। उचाना मंडी में 377306 क्विंटल गेहूं की खरीद डीएफएससी ने की है तो उठान अब तक 39 प्रतिशत हुआ है। हैफेड ने 240571 क्विंटल गेहूं की खरीद की है तो उठान अब तक 31 प्रतिशत हुआ है। छातर सब यार्ड में डीएफएससी ने 68095 क्विंटल गेहूं की खरीद की है तो उठान 61 प्रतिशत हुआ है। हैफेड ने 56155 क्विंटल गेहूं की खरीद की है तो उठान 53 प्रतिशत हुआ है। घोघड़िया परचेज सेंटर पर डीएफएससी ने 84511 क्विंटल गेहूं की खरीद की है तो उठान 46 प्रतिशत हुआ है। काब्रच्छा में वेयर हाऊस ने 45785 क्विंटल गेहूं की खरीद की है तो उठान 57 प्रतिशत हुआ है। धनखड़ी में डीएफएससी ने 1102 क्विंटल गेहूं की खरीद की है तो उठान 51 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें