उचाना। पीआर धान की खरीद उचाना में रिकॉर्ड तोड़ हुई। बीते साल से दोगुनी खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से की गई। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार खरीदी गई पीआर धान की करीब 42 करोड़ की राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुकी है।
खाद्य आपूर्ति विभाग सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बेहतर खरीद, उठान के साथ-साथ पेमेंट प्रक्रिया रही। सरकार द्वारा निर्धारित किया गया पीआर धान का एमएसपी किसानों के खाते में उठान के साथ-साथ पहुंचा। 42 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक किसानों के खाते में आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक ही खरीद एजेंसी होने के बावजूद किसी तरह की परेशानी किसानों, आढ़तियों को नहीं आने दी गई। किसानों, आढ़तियों का पूरा सहयोग खरीद एजेंसी को मिला। साफ, सूखी पीआर ध्यान, जो नियमानुसार था, उसे आते ही एजेंसी द्वारा खरीदा गया। सीजन में कोशिश ये रही कि मंडी में किसान को अपनी पीआर बेचने के लिए रुकना न पड़े।