जींद।
सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान बारहवीं का फिजिक्स व इकोनॉमिक्स का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान 10 केस फ्लाइंग द्वारा बनाए गए। जींद के सेंटर 36 में ड्यूटी में कोताही बरतने पर प्राइमरी शिक्षिका नीतू को रिलीव कर दिया गया। प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने तीन सेंटर चेक किए और तीन ही केस भी बनाए। इसमें एक केस ईक्कस तथा दो केस शारदा विद्या मंदिर में बनाए गए। इसके अलावा बोर्ड फ्लाइंग ने तीन सेंटर चेक किए और एक केस बनाया। इसी प्रकार से डीसी जींद की फ्लाइंग ने सात सेंटरों की जांच करते हुए एक, एसडीएम जींद की फ्लाइंग ने चार सेंटर चेक करते हुए दो केस, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद की फ्लाइंग ने छह सेंटर चेक करते हुए एक, खंड शिक्षा अधिकारी सफीदों की फ्लाइंग ने छह सेंटर चेक करते हुए दो केस बनाए। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट की दुकानों को बंद करवाया दिया गया और सेंटरों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस कर्मचारियों को सेंटरों के बाहर तैनात किया गया।