फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन से आए कलाकारों ने द्रोपदी चीर हरण का किया आकर्षक चित्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने किया महाभारत का मंचल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में वृंदावन से आए कलाकार लोगों को खूब लुभा रहे हैं। पहले दिन पवन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कलाकारों ने महाभारत में द्रोपदी चीर हरण का मंचन किया । युधिष्ठिर जुए में द्रोपदी को हार जाते हैं और जब द्रोपदी का चीर हरण होता है तो वह भगवान श्रीकृष्ण को याद करती है। इसी बीच भगवान श्रीकृष्ण द्रोपदी की रक्षा करते हैं। यह दृश्य जयंती स्थल पर इस कार्यक्रम को देख रहे लोगों ने खूब सराहा। अभिनय में वृंदावन के पवन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में दुर्योधन का रोल बाबुलनाथ कर रहे थे। कृष्ण के रोल में अमन रहे। अर्जुन का रोल अनुराग नामक कलाकार ने किया।
28जेएनडी28: द्रोपदी चीर हरण का जीवंत दृश्य करते कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें