फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन बनाने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद का भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन बनाने पर किया स्वागत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सांसद रमेश कौशिक को हरियाणा में भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन बनाए जाने पर शनिवार को जींद की सफीदों रोड स्थित सैनी धर्मशाला में स्वागत हुआ। आयोजन सैनी समाज की धर्मशाला के प्रधान दिनेश सैनी, धर्मशाला के उप प्रधान व भाजपा जिला उप प्रधान डॉ. राज सैनी, अभय राम आर्य, करतार सैनी, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी तथा समाज के प्रतिष्ठित लोगों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि सैनी धर्मशाला के विस्तार के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की बात कही। अगले साल सैनी धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की बात भी कही। इस प्रकार सैनी धर्मशाला के विस्तार में उन द्वारा 21 लाख रुपये का सहयोग दे दिया जाएगा। इसके बाद सांसद ब्रहामण धर्मशाला में भी गए। उन्होंने ब्रहामण धर्मशाला में विस्तार के लिए दस लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। महात्मा ज्योतिबा फूले, महाराजा सूर सैन, सावित्री भाई फूले की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि आज सैनी समाज के लोगों द्वारा उन्हें पूरा मान सम्मान दिया गया है। इस समाज की आन बान और शान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। अब जींद के साथ विकास के मामले में किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वे जितना सोनीपत को विकास के मामले में ग्रांट देते है, उससे कहीं अधिक जींद जिला का ख्याल रखते है। पिछली सरकारों ने जींद को सिर्फ रैली स्थल बनाकर रख दिया था। यहां एक भी विकास कार्य नहीं करवाया और लोगों के साथ विकास के मामले में पूरी तरह से खिलवाड़ किय्रा।

फोटो कैप्शन
15जेएनडी 24: कार्यक्रम में सांसद का स्वागत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें