उचाना। रू-अर्बन स्कीम में शामिल उचाना खंड के 15 गांवों में आबादी के हिसाब से 400 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेेंगी। यह गांव सोलर लाइट लगने के बाद रात के अंधेरे में जगमग नजर आएंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव प्रोफेसर जगदीश सिहाग ने कहा कि गांव की आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। लाइटों के लगने के बाद अंधेरा होने पर जगमग गांव नजर आएंगे, जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में फायदा होगा। इससे गांव की सूरत भी बदलेगी। अब रात होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। लाइटों के लगने के बाद इन गांवों के लोगों की अन्य मांग भी पूरी होगी। प्रोफेसर सिहाग ने कहा कि भगवानपुरा, बुडायन, दरोली खेड़ा, काकड़ौद, खरकभूरा, खेड़ी मसानियां, सफाखेड़ी, मखंड, मंगलपुर, नचार खेड़ा, पालवां, उचाना खुर्द, सुरबरा, तारखा, सेढ़ा माजरा में सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। उचाना में विकास की रफ्तार निरंतर बढ़ रही है। गली के निर्माण से लेकर जो भी गांव के प्रमुख काम हैं उन पर काम होता आने वाले दिनों में नजर आएगा।