फोटो 15जेएनडी29-नागरिक अस्पताल में लगे शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते कुलपति डॉ. रामपाल सैनी।
- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
जींद। विश्व रक्तदाता दिवस पर सर्व कल्याण मंच हरियाणा टीम और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से सोमवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें तीन महिलाओं सहित 40 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर की अध्यक्षता मार्केटिंग बोर्ड एसई नवीन दहिया ने की। संवाद