फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे में बीच सड़क गाली-गलौज करने पर चार काबू

Tue, 12 Mar 2024 11:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों गेट पर शराब के नशे में बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर गाली-गलौज करने व शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान शिव कॉलोनी निवासी सोनू, मोहन, अपराही मोहल्ला निवासी शिवेंद्र व पानीपत के पावटी गांव निवासी राकेश के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार को सफीदों गेट पर चार युवक बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें