फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो दिन में जिले में आए कोरोना के 38 मामले

Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दो दिन में स्वास्थ्य विभाग को 72 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 38 संक्रमित मिले हैं। इससे साफ है जिले में कोरोना संक्रमण 50 प्रतिशत की दर के आसपास फैल रहा है। अच्छी बात है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। दो दिन में ठीक होने वालों की संख्या 47 है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 57 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि वीरवार को जिले में नौ तथा शुक्रवार को 29 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक स्वास्थ्य विभाग जिले के पांच लाख 41 हजार 393 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 25 हजार 856 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। 25 हजार 246 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं, जबकि 553 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 57 सक्रिय केस हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करना चाहिए और भीड़ वाले स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें