फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो मकानों के ताले तोड़कर 37 हजार, गहने चुराए

Mon, 09 Sep 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। धमतान साहिब गांव से पूजा करने के लिए गोगामेड़ी गए परिवार के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 37 हजार रुपये चोरी का मामला सामने आया है। बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पड़ोसी के साथ पूजा करने के लिए गोगामेड़ी गया था। इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा उनके भतीजे मनीष के घर से सोना-चांदी के जेवरात तथा 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी का पता गोगामेड़ी से लौटने के बाद चला। गढ़ी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें