उचाना। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 36 वर्षीय महिला लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि 13 अगस्त को उसके भाई की पत्नी घर से यह कहकर गई थी कि वह पास के गांव में पूजा करने जा रही है, मगर लौटकर नहीं आई। जब परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। जांच अधिकारी सुखबीर ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद