फोटो 7 नरवाना। भंडारे का प्रसाद तैयार करते हुए श्रद्धालु। स्रोत ग्रामीण।
नरवाना। गांव दनौदा स्थित प्राचीन दादा रामेश्वर मंदिर में रविवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे की सबसे खास बात यह रही कि इसका आयोजन गांव की 36 बिरादरी के सामूहिक सहयोग से किया गया। सभी समाजों के लोगों ने एकजुट होकर चंदा एकत्रित किया और पूरे आयोजन को सफल बनाया। संवाद