12जेएनडी31: मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
जींद। सेक्टर नौ में मकान का ताला तोड़कर 3.56 लाख रुपये व अन्य सामान चोरी करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर नौ निवासी आकाश मित्तल ने बताया कि 11 जनवरी को वह बच्चों की छुट्टी होने पर दिल्ली गए हुए थे। इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी से 3.56 लाख रुपये, कुछ कपड़े, एक एलईडी को चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उनको 12 जनवरी को लगी। जब घर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला और अंदर से नकदी समेत अन्य सामान गायब था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
12जेएनडी31: मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।