01जेएनडी17-गुरुद्वारा साहिब का निरीक्षण करते हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध
जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 साला शहीदी शताब्दी मनाने की तैयारी में जुट गई है।
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान में करवाए जाने वाले समागम को लेकर कुछ नई परियोजनाओं को भी कमेटी ने हरी झंडी दी है। समागम की तिथि जल्द ही तय की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने धमतान साहिब गुरुद्वारा का निरीक्षण करने के बाद दी। इससे पहले उन्होंने बाबा अमरीक सिंह पटियाला वाले, हरियाणा कमेटी सदस्य सतिंदर सिंह मंटा रसीदां, प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना के साथ गुरुद्वारा साहिब में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण किया।
उन्होंने संत बाबा अमरीक सिंह के साथ मिलकर लंगर हॉल को और बड़ा करने, कड़ाह प्रसाद के लिए काउंटर व इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने तथा अनाज को बारिश से बचाने के लिए बड़ा शेड लगाने के लिए भूमि का चयन किया। जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि समागम में सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कविशरी जत्थों के साथ गुरबाणी कथावाचक संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे। कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में तीन मंजिला सराय बनाई जा रही है, जबकि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब अंबाला शहर में भी प्रशासनिक भवन, कर्मचारियों के लिए रिहायशी कमरें, आनंद कारज हॉल का काम जोरों पर चल रहा है। इस दौरान गुरलाल सिंह रसीदां, हरियाणा कमेटी के अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनियामाजरा, सतपाल सिंह ढाचर, उप सचिव रूपिंदर सिंह, बलजीत सिंह, जेई जसप्रीत सिंह, मैनेजर हरविंदर सिंह दनौली मौजूद रहे।
01जेएनडी17-गुरुद्वारा साहिब का निरीक्षण करते हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध